7 लाख की नकदी समेत 50 लाख का माल लूट ले गए जानकारी लेने के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। चार से पांच लाख कैश और 10 से 12 लाख के जेवर बदमाश ले गए हैं।
सीतापुर ; शनिवार की आधी रात बदमाशों ने रिटायर्ड लेखपाल के घर को निशाना बनाया। बेटों और बहू को बंधक बनाकर 50 लाख की लूट की। इसके बाद भाग गए। सुबह सूचना मिली तो पुलिस के होश उड़ गए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस जांच में जुटी है। घटना तालगांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव की है। गांव निवासी अमर सिंह वर्मा लेखपाल के पद से रिटायर्ड हैं। शनिवार की देर रात उनके घर सात बदमाश घुस आए बेटों और बहू को बंधक बनाकर लूटपाट की। इसके बाद फुर्र हो गए रविवार की सुबह पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी
अमर सिंह ने बताया कि देर रात असलहों से लैस बदमाश उनके घर में घुसे। बेटे पुष्कर व अजय को बंधक बना लिया बहू को भी बंधक बना लिया इसके बाद असलहे के दम पर करीब 7 लाख की नकदी समेत 50 लाख का माल लूट ले गए जानकारी लेने के बाद एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। चार से पांच लाख कैश और 10 से 12 लाख के जेवर बदमाश ले गए हैं। क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में लगा दी गई हैं।


