दमकल और पुलिस ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ उन्नाव संवाददाता
हसनगंज (उन्नाव) – ऊंचा द्वार चौराहे पर स्वाद एग्रो फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों रुपए का सामान और मशीने जलकर राख हो गई, सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ऊंचा द्वार चौराहे पर स्वाद एग्रो फैक्ट्री संचालित है जिसमें पास्ता माइक्रोनी दलिया आटा बेसन सहित कई खाद्य पदार्थों का निर्माण होता है सोमवार भोर पहर अज्ञात कर्म से फैक्ट्री में आग लग गई जिससे फैक्ट्री में रखा करोड़ों रुपए का तैयार माल और मशीन भी जलकर स्वाहा हो गई सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस संबंध में एसडीएम प्रज्ञापांडे ने बताया आग लगने का कारण पता नहीं है जांच की जा रही है।

