भव्य परेड का आयोजन किया गया झांकियों में बदलते यूपी की छवि दिखी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे
लखनऊ ; 77वां गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मनाया गया इस राष्ट्रीय पर्व पर यूपी विधानभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तिरंगा फहराया इसके बाद राज्यपाल ने परेड की सलामी ली इसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ राज्यपाल ने देश व प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे उत्तर प्रदेश के विकास में अहम रोल निभाने वाले क्षेत्र कृषि की झांकी कृषि विभाग द्वारा निकाली गई इसमें किसानों की बदलती तस्वीर को दिखाया गया।


