ईंट से कूंचकर युवक की हत्या, चेहरे-सिर पर मिले निशाान

सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई मंगलवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

आवाज़ -ए -लखनऊ ( सन्तोष सिंह )

लखनऊ ; सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मुल्ला खेड़ा में सोमवार देर रात ईंट से कूंचकर मजदूर की हत्या कर दी गई मंगलवार सुबह शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी डीसीपी निपुण अग्रवाल,एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार, एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव व इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना स्थल पर छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक, शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के ही चौरासी गांव निवासी संतराम (40) के रूप में हुई है। मृतक के सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। मृतक सोमवार शाम से लापता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *