69 लोगों की मौत ; शिया मस्जिद में धमाके से दहला इस्लामाबाद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इमामबाड़े में एक बड़ा धमाका हुआ है। इस घटना में 69 लोगों की मौत हो गई है। धमाका शहजाद टाउन इलाके में हुआ घटना के बाद फेडरल कैपिटल के पॉलीक्लिनिक, PIMS और CDA अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबाड़े में बड़ा धमाका हुआ रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में 69 मौत हुई हैं और 169 से ज्यादा लोग घायल हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है। फेडरल कैपिटल के शहजाद टाउन इलाके में स्थित तरलाई इमामबाड़े में बड़ा धमाका हुआ फेडरल कैपिटल के पॉलीक्लिनिक, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) और CDA अस्पताल में इमरजेंसी लगा दी गई यह धमाका इतना तेज था कि कई लोगों के अंग अलग-थलग हो गए। हमले की जगह से सामने आए फोटो में लाशों के ढेर नजर आ रहे हैं।इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में फिदायीन हमला हुआ है। जुमे की नमाज के दौरान यह हमला हुआ पुलिस और रेस्क्यू 1122 के जवान घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और शुरुआती बचाव अभियान शुरू हो गया पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिम्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) के निर्देशों पर अस्पताल में इमरजेंसी लागू कर दी गई है।

Bomb Blast in Pakistan Islamabad (6)

11 नवंबर, 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में एक डिस्ट्रिक्ट और सेशंस कोर्ट बिल्डिंग के बाहर सुसाइड ब्लास्ट हुआ था। उस वक्त हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी और 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इस्लामाबाद में फिर एक बार तीन महीने के अंदर ब्लास्ट की घटना दोबारा सामने आई है। इस हमले में अब तक 69 लोगों के मारे जाने की खबर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राजधानी इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में हुए इस धमाके की निंदा की है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने इस हमले पर दुख जताया धमाके वाली जगह पर मस्जिद से सामने आए वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बम ब्लास्ट से गेट के स्ट्रक्चर को भारी नुकसान हुआ है और पास की इमारतों की खिड़कियां तक टूट गईं ब्लास्ट के बाद मलबा सड़क पर फैल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *