क्षेत्रीय विधायक ने किया कान्हा गौशाला का उद्घाटन।

नगर पंचायत न्योतनी , गौशाला में 300 गौवंशीयों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था आसपास के दर्जनों गांव के किसानों को आवारा पशुओं से होने वाली फसलों के नुकसान में कमी आएगी और गोवंश भी सुरक्षित रहेंगे – बृजेश कुमार रावत।

आवाज़ –ए– लखनऊ ~ उन्नाव संवाददाता 

हसनगंज ( उन्नाव ) – नगर पंचायत न्योतनी में डेढ़ करोड़ की लागत से बनाई गई कान्हा गौशाला का विधायक बृजेश रावत व नगर पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश कनौजिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

शुक्रवार को नगर पंचायत न्योतनी क्षेत्र में 2021-22 योजनांतर्गत बनी कान्हा गौशाला का उद्घाटन हुआ। इसके बाद हवन-पूजन कर गौशाला नगर पंचायत के सुपुर्द की गई। गौशाला में 300 गौवंशीयों के रहने व खाने पीने की व्यवस्था है। साथ ही कर्मियों के लिए शौचालय, आवास, पशुओं के लिए डिस्पेंसरी व बायोगैस प्लांट का भी निर्माण किया गया है। उद्घाटन के बाद विधायक बृजेश रावत ने कहा कि इस गौशाला के उद्घाटन से आसपास के दर्जनों गांव के किसानों को आवारा पशुओं से होने वाली फसलों के नुकसान में कमी आएगी और गोवंश भी सुरक्षित रहेंगे। विधायक व नगर पंचायत अध्यक्ष ने गोवंशों को माला पहनाकर व गुड़ चना खिलाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान ईओ रोहित कुमार, लिपिक कुलदीप सिंह, हरिप्रकाश सिंह, मिलन पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *