डीएसपी अनुज चौधरी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

संभल के डीएसपी रहे अनुज चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने सीजेएम कोर्ट के उस आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिसमें सीओ अनुज चौधरी समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश था। मामले की सुनवाई अब 5 सप्ताह के बाद होगी।

आवाज़ -ए -लखनऊ

लखनऊ ; संभल के डीएसपी रहे अनुज चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने सीजेएम कोर्ट के उस आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है, जिसमें सीओ अनुज चौधरी समेत 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था। पांच सप्ताह बाद मामले की होगी सुनवाई सीजेएम कोर्ट के आदेश पर तब तक रोक लगी रहेगी संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा में सीजेएम कोर्ट ने तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी व 22 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इस फैसले को अनुज चौधरी ने हाईकोर्ट में और राज्य सरकार ने भी हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सीजेएम कोर्ट ने सर्वे के दौरान हुई हिंसा को लेकर अनुज चौधरी सहित 22 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। इस आदेश को अनुज चौधरी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। साथ ही राज्य सरकार ने भी इस फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की थी।मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने फिलहाल सीजेएम कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है और दो सप्ताह बाद अगली सुनवाई की तारीख तय की है। तब तक एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पर रोक बनी रहेगी हाईकोर्ट के इस फैसले से अनुज चौधरी और अन्य पुलिस अधिकारियों को अस्थायी राहत मिल गई है, जबकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई अब अगली सुनवाई के बाद ही तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *