फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश

विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली सिर से खून बह रहा था। चूड़ियां टूटी पड़ी थीं सास मौके से फरार है शिक्षक पति को हिरासत में लिया गया

आवाज़ -ए -लखनऊ ( सन्तोष सिंह )

सीतापुर ; मंगलवार को विवाहिता की लाश फंदे से लटकी मिली घटना के बाद से सास फरार है। शिक्षक पति को हिरासत में लिया गया सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्रीनगर की त्रिवेदी कालोनी की यहां की निवासी रागिनी मिश्र (36) की लाश फंदे से लटकी मिली बताया गया कि सिर से खून टपक रहा था। घर के आंगन में चूड़ियां बिखरी पड़ी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई पड़ोसियों ने बताया कि पति अतुल मिश्र शिक्षक हैं। सुबह 8 बजे के आसपास घर में मारपीट हुई थी।

इसके बाद शव मिलने की खबर मिली मृतका के परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति अतुल को हिरासत में लिया है। सास मौके से फरार है। बताया गया कि घर में प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी लगा हुआ है। पुलिस इसके फुटेज की जांच करेगी आसपास के अन्य लोगों से भी पूछताछ करने जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *