यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही इसके लिए विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र पहुंचना शुरू हो गया है। इस वर्ष कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
लखनऊ ; उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं व 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इसके लिए सुबह सवा सात बजे से ही विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र पहुंचना शुरू हो गया है। प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा हो रही है जो कि सुबह साढ़े आठ बजे से शुरू हो गई पहला प्रश्न पत्र हिंदी का है।इसके पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने पर लखनऊ के काली चरण इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया इसके बाद चेंकिंग कर उन्हें इंट्री दी गई परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लेकर जाना अनिवार्य है। किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या स्मार्ट वॉच पर लाने पर प्रतिबंध है।इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जियामऊ परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों से मुलाकात की और अभ्यर्थियों का स्वागत करने के साथ ही तनावमुक्त होकर परीक्षा देने की अपील की इस वर्ष कुल 53,37,778 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें हाईस्कूल के 27,61,696 और इंटरमीडिएट के 25,76,082 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित विद्यालय शामिल हैं।


