बरेली में सीलिंग की जमीन पर बनीं कॉलोनियों और मार्केट पर कार्रवाई हो सकती है। शासन ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए एसडीएम सदर से अगले तीन दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई
बरेली ; सीलिंग की जमीन पर कॉलोनियों और 20 दुकानों की मार्केट बनाने से जुड़े मामले को शासन ने गंभीरता से लिया प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, आवास एवं शहरी नियोजन के विशेष सचिव ओम प्रकाश पांडेय और अपर निदेशक (नगर भूमि सीमारोपण) नीरज शुक्ला के निर्देश पर जांच शुरू हो गई आरोपी सुर्खा छावनी निवासी मोहसिन और उसके भाइयों हस्सान, मोनिश व अन्य लोगों के विरुद्ध जांच एसडीएम सदर को सौंपी गई तीन दिन में नजरी नक्शा सहित जांच रिपोर्ट मांगी गई13 फरवरी को शासन की तरफ से आदेश मिलने के बाद बुधवार को एडीएम सिटी/सक्षम प्राधिकारी नगर भूमि सीमारोपण सौरभ दुबे की ओर से जांच के निर्देश जारी किए उधर, जांच अधिकारी ने भी अपने अधीनस्थों के माध्यम से पड़ताल शुरू कर दी है। एडीएम सिटी ने कहा है कि अन्य शिकायतों के साथ ही नगर सीलिंग के गांव महलमऊ में स्थित गाटा 177 रकबा 0.0640 वर्ग मीटर एवं 181 पर रकबा 0.0630 वर्ग मीटर और गांव रहपुरा चौधरी स्थित गाटा 85 पर रकबा 0.8190 वर्ग मीटर भूमि के संबंध अवैध कब्जे का उल्लेख है। इसलिए पूरे प्रकरण में विधिवत जांच के निर्देश दिए गए।



