होली के अवसर पर लखनऊ मंडल से छह विशेष ट्रेनें शुरू की गई फिरोजपुर-दानापुर, ऋषिकेश-कोलकाता और सुल्तानपुर-एलटीटी सहित कई रूटों पर अतिरिक्त सेवाएं चलाई जा रही कुछ ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए और स्टॉपेज संशोधित किए गए हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
लखनऊ ; होली पर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने आज से छह होली स्पेशल ट्रेनें चला दी फिरोजपुर से दानापुर, योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता व सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस व वाराणसी से एलटीटी ट्रेनें चली हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04616 फिरोजपुर-दानापुर होली स्पेशल दो व छह मार्च को फिरोजपुर से दोपहर 12 बजे चली ट्रेन पंजाब के मोगा, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए लखनऊ सुबह 5:30 बजे और रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, बक्सर, आरा होते हुए शाम 5:30 बजे बिहार के दानापुर पहुंचेगी वापसी में गाड़ी संख्या 04615 दानापुर-फिरोजपुर होली स्पेशल तीन व सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से सुबह सवा आठ बजे लखनऊ व रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी। ट्रेन में एसी बोगियां ही रहेंगी।
ऐसे ही 04312 योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता होली स्पेशल दो मार्च को योगनगरी ऋषिकेश रात 10:20 बजे चलकर हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए सुबह नौ बजे आलमनगर, सुबह 9:48 बजे उतरेटिया से रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, गया, धनबाद, आसनसोल, वर्धमान के रास्ते अगली सुबह आठ बजे कोलकाता पहुंचेगी, वापसी में ट्रेन नंबर 04311 कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश होली स्पेशल चार मार्च को कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से उतरेटिया सुबह 11:30 बजे व आलमनगर दोपहर 12 बजे, ऋषिकेश रात 10:25 बजे पहुंच जाएगी ट्रेन में एसी, स्लीपर व जनरल की बोगियां होंगी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि 04212 सुल्तानपुर एलटीटी होली स्पेशल सुल्तानपुर से सुबह चार बजे चलकर लखनऊ सुबह 6:20 बजे होते हुए कानपुर, उरई, झांसी, बीना, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, थाणे होते हुए दोपहर 12:20 बजे एलटीटी पहुंची। वापसी में 04211 एलटीटी-सुल्तानपुर होली स्पेशल तीन मार्च को एलटीटी से दोपहर 2:35 बजे चलकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए लखनऊ रात 8:50 बजे और सुल्तानपुर रात 11 बजे पहुंच जाएगी।



