चालक और बच्ची की मौत, दंपती सहित सात घायल

झपकी आने के कारण लोडर पलटने से फरीदाबाद से लौट रहे मजदूर परिवार की तीन साल की बच्ची और चालक की जान चली गई वहीं, सात घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

आवाज़ -ए -लखनऊ ( महेन्द्र कुमार )

उन्नाव ; बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गहरपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया हादसे में बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया हादसे के वक्त लोडर में 14 लोग बैठे हुए थे। हरियाणा राज्य के फरीदाबाद में रहकर मजदूरी करते थे। होली पर्व पर किराए पर लोडर लेकर सभी घर आ रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गहरपुरवा गांव के पास मंगलवार सुबह नौ बजे चालक को झपकी आने से लोडर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया

तीन साल की बेटी दीक्षा और लोडर चालक माखी थाना व गांव निवासी मुरारी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, हादसे की सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर पहुंची घायलों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, कोतवाल अखिलेशचंद पांडेय ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।हादसे में औरास के आरसेना गांव निवासी मोनू (27) पुत्र कृष्णपाल, मोनू की बेटी वैष्णवी(8), मोनू की पत्नी  बिट्टो उर्फ प्रतिभा (30), औरास के गोबरा गांव निवासी रोहित (24) पुत्र रामसिंह, मुंशीलाल (50), सोनू (14) पुत्र शिशुपाल और अजगैन के मीतखेड़ा निवासी भूपेंद्र (24) पुत्र मुनेश्वर घायल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *