यूपी सरकार दे रही पांच लाख रुपये, ब्याज भी नहीं लगेगा

मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के तहत 21 से 40 वर्ष तक के युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए बैंक के माध्यम से 5 लाख तक का 100 प्रतिशत ब्याज-मुक्त ऋण दिया जाएगा योजना में किसी गारंटी की जरूरत नहीं है और सरकार की ओर से 10% मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार शुरू करने में मदद मिलेगी।

लखनऊ; मुख्यमंत्री युवा विकास अभियान के तहत युवाओं को विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और सेवा (सर्विस) क्षेत्र में अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बैंक के माध्यम से पांच लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के अनुसार पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ऋण 100 प्रतिशत ब्याज मुक्त प्रदान किया जाता है। इस लोन के लिए किसी गारंटी की आवश्यकता नहीं होगी साथ ही, स्वीकृत प्रोजेक्ट पर सरकार की ओर से 10 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे युवाओं पर वित्तीय बोझ कम होगा।

इन क्षेत्रों में मिलेगा लाभ
मैन्युफैक्चरिंग: जूता इंसोल, चप्पल, मसाले, आटा, नमकीन, रेडीमेड गारमेंट, फर्नीचर, प्लास्टिक उत्पाद और डेयरी प्रोसेसिंग इकाइयां,सर्विस सेक्टर: ई-रिक्शा संचालन, मोबाइल रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर सेंटर, वाहन सर्विस सेंटर, कोचिंग संस्थान, लॉन्ड्री और बिजनेस ऑन व्हील्स।

आवेदन
आयु सीमा: 21 से 40 वर्ष के बीच, शैक्षिक योग्यता: 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, इच्छुक अभ्यर्थी योजना का लाभ लेने के लिए विभागीय वेबसाइट msme.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *