बाराबंकी में एक बोलेरो पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिर गई हादसे में युवक की मौत, साथी ने कूदकर अपनी जान बचाई।
बाराबंकी ; रविवार की रात एक बोलेरो पुल से करीब 30 फीट नीचे कल्याणी नदी में गिर गई हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि, दूसरा बाल-बाल बच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के गोकुला पुल पर हुआ पुलिस के अनुसार, असंद्रा थाना क्षेत्र के अमहिया निवासी धन कुमार (24) अपने साथी रवि गुप्ता निवासी रानीमऊ के साथ दरियाबाद गए थे। वहां से बोलेरो से वापस लौट रहे थे। गोकुला पुल के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पुल से नीचे कल्याणी नदी में जा गिरा, रवि ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली जबकि, बोलेरो के नदी में गिरने से धन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक के भाई मनोज कुमार ने बताया कि धन कुमार रानीमऊ के एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। रविवार को वह काम पर नहीं गया था। किसी का फोन आने पर दरियाबाद जाने की बात कहकर रात करीब 8 बजे घर से निकला था। रात करीब 10:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि बोलेरो नदी में गिर गई बताया गया कि धन कुमार की शादी 2023 में हुई थी। उसकी दो वर्ष की एक बेटी काव्या है। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

