एक बार फिर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने विरोधियों के मुंह पर जडा तमाचा, बड़ी धूमधाम से मनाई गई मान्यवर कांशीराम जयंती – एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
हसनगंज (उन्नाव) – 15 मार्च मान्यवर कांशीराम शाहब की 92वी जयंती पर विधानसभा 146-मोहान उन्नाव आजाद समाज पार्टी कांशीराम उन्नाव जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र चौधरी व जिला प्रभारी मनोज रावत, विधानसभा अध्यक्ष रामकेशन रावत की अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित पहुंचे महारैली बाराबंकी, बड़ी धूमधाम से मनाई गई जयंती व आजाद समाज पार्टी 6वं स्थापना दिवस।
मान्यवर कांशीराम शाहब की जयंती के अवसर पर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के 164-मोहान विधानसभा कार्यालय ऊंचाद्वार से सैकड़ों कार्यकर्ता बाराबंकी विशाल जयंती कार्यक्रम में हुए रवाना जिसके मुख्य अतिथि रहे लोकसभा सदस्य नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद ,कड़ी चुनौतियां के बाद भी अपने सुनिश्चित समय पर पहुंचे बाराबंकी कार्यक्रम मैदान में जो कि विरोधियों के मुंह पर एक और तमाचा है। बाराबंकी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर भब्य स्वागत किया दूर-दराज से कई जिलों से आए हुए कार्यकर्ताओं,माताओं बहनों एवं पुलिस सुरक्षा कर्मियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बहुत बहुत आभार व्यक्त किया। उन्होंने ने कहा प्यारे साथियों विरोधी लोग हम लोगों को उकसाएंगे,लडवाएंगे लेकिन हमें संविधानिक रुप में रहकर ही कलम की ताकत का प्रयोग करना है किसी के बहकावे में न आए। उन्होंने ने कहा आज भी जब मैं बाराबंकी कार्यक्रम मैदान में आ रहा था तो गाड़ियों के काफिले पर पत्थरबाजी की गई यह मेरी हार नहीं है ऐसे आराजक तत्वों को मौजूदा सरकार का श्रय प्राप्त है यह खुला चुनौती है उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को,उनकी मौजूदा सरकार में गुंडे माफिया पत्थराव खुलेआम व कत्लेआम कर रहे हैं। जो बड़े-बड़े मंचों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाषणों में दावे करते हैं वह झूठे हैं । राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता से अपील की आप सभी आजाद समाज पार्टी कांशीराम के हाथों को मजबूत करिये मैं विश्वास दिलाता हूं जो पुराने दिन थे मैं वापस ले आऊंगा सबको शिक्षा व चिकित्सा एक समान होगी सबको बराबरी का अधिकार होगा, यह तभी संभव है जब आप महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलेंगे नोट वोट सपोट वहीं करें जो यूं.जी.सी. के समर्थन में कार्य करें।
कई बड़े नेताओं ने थामा आजाद समाज पार्टी कांशीराम का दामन – बाराबंकी कार्यक्रम मैदान में खुले मंच से बढ़ती लोकप्रियता को देखकर कई दिग्गज नेता आजाद समाज पार्टी कांशीराम में हुए सामिल पार्टी के निर्देशानुसार कार्य करने की ली शपथ जिससे आम आदमी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के लोग हुए सामिल।
माताओं एवं बहनों ने भाई को दिया चंदा – चन्द्रशेखर आजाद – बहुजन समाज को हुकमरान बनाने के लिए रात-दिनो की मेहनत को देखते हुए बहुजन महापुरुषों के अधूरे सपने को पूरा करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष को जनता ने लाखों रुपयों का चंदा देकर समाजिक लडाई में भागेदारी सुनिश्चित की भाई के हाथों को मजबूत किया। वहीं बाराबंकी कार्यक्रम में एक बहन सर पर केतली लिए टहल रही थी जिसे देख राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच पर बुलाकर सम्मान किया, केतली में देखा तो चंदा के रूप में एक हजार रुपए थे , भावुक हो उठे चन्द्रशेखर आजाद कहा जिस बहनों ने अपनी दिहाड़ी मजदूरी का तीन दिन का मेहनताना दिया है मैं विश्वास दिलाता में आपके हौसले को कभी टूटने नहीं दूंगा जब तक मेरे शरीर में एक एक कतरा खून का रहेगा न झूकूगा न बिकुगां न रुकुगां। सभी सम्मानित साथियों माताओं बहनों को धन्यवाद करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

