मैसेज आया पर मिला नहीं सिलिंडर

अलग-अलग जिलों में गैस सिलिंडर की किल्लत से लोग एजेंसी के बाहर सुबह से ही लाइन में लगे हैं। मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आने पर भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है।

सीतापुर ; खैराबाद में गैस एजेंसी के बाहर सिलिंडर के लिए बृहस्पतिवार को लंबी लाइन नजर आई पूछने पर पता चला कि सुबह 5 बजे से महिलाएं, पुरुष और दिव्यांग लाइन लगाकर एक अदद  सिलिंडर के लिए खड़े हैं। इनमें कुछ का रोजा  है तो कुछ नवरात्र का व्रत रखे हैं। इस मारामारी के बीच लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने ऑनलाइन सिलिंडर बुक करवाया था। इसके कुछ दिन बाद मोबाइल पर मैसेज आया कि सिलिंडर की डिलीवरी हो चुकी है लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला खैराबाद मे  इंडियन गैस एजेंसी राधा कृष्णा व एचपी गैस एजेंसी नवाब एजेंसी के बाहर ग्राहको ने सिलिंडर के लिए बुधवार रात 2 बजे से लाइन लगाई लंबी कतार में नवाब गैस एजेंसी के बाह खड़े ग्राहको का आरोप है कि दोपहर तक एजेंसी के किसी अधिकारी ने बृहस्पतिवार दोपहर तक उनकी कोई खोज खबर नहीं ली राधा कृष्णा गैस एजेंसी के ग्राहक उमाशंकर ने कहा कि पत्नी ने 19फरवरी को बुकिंग की थी।

21फरवरी को मोबाइल पर मैसेज आया कि डिलिवरी हो गई जबकि उन्हें कोई गैस सिलिंडर नहीं मिला एक अन्य ग्राहक ने कहा कि दो दिन बाद ईद है। आज से नवरात्र शुरू है। बीती रात दो बजे से महिलाएं पुरुषों ऐसे में कैसे खाना बनेगा, कतार में खड़े लोगों ने बताया कि 10 बजे गैस एजेंसी खुलने पर कुछ गैस सिलिंडर बंटे, चहेतों को पीछे के दरवाजे से  गैस सिलिंडर बांटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *