किशोरी का शव गोमती नदी में मिलने से सनसनी फैल गई परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे जबरन कार में ले जाया गया था। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक रिश्तेदार को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होंगे।
लखनऊ ; मड़ियांव के फैजुल्लागंज इलाके में ननिहाल में रह रही एक किशोरी का शव बृहस्पतिवार सुबह गोमती नदी में पीपा पुल के किनारे उतराता मिला शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया पुलिस अधिकारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, परिजनों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।पुलिस के अनुसार, किशोरी अपने ननिहाल में बड़े भाई, मामा व मौसी के साथ रह रही थी। पारिवारिक परिस्थितियों के चलते उसकी देखरेख नानी के पास थी, जिनकी कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद किशोरी की जिम्मेदारी मामा और मौसी पर आ गई थी। मृतका की पढ़ाई भी कुछ समय पहले बंद हो गई, और वह घर के कामकाज में हाथ बंटाती थी। मृतका के भाई के मुताबिक, बुधवार रात उसकी बहन को मौसा अपनी बाइक से दवा लेने के लिए ले गया था।
कुछ देर बाद उसने फोन कर बताया कि रास्ते में कुछ लोग मारपीट कर किशोरी को जबरन कार में बैठाकर ले गए। पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर रात भर आसपास के इलाके में तलाश की इस दौरान गोमती नदी किनारे किशोरी के कपड़े पड़े मिले, जिससे अनहोनी की आशंका बढ़ गई।रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका बृहस्पतिवार को सुबह दोबारा खोजबीन के दौरान नदी में उसका शव पीपा पुल के किनारे उतराता मिला शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया मृतका के भाई ने मौसा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दुराचार के बाद हत्या कर शव नदी में फेंकने की आशंका जताई है,पुलिस ने संदेह के आधार पर मौसा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

