इस अवसर पर समिति अध्यक्ष एवं मंडल कोषाध्यक्ष (उत्तर मंडल-4) शीलू जायसवाल, उपाध्यक्ष एवं नगर कार्यसमिति सदस्य रवि प्रकाश जायसवाल, वैभव जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।
आवाज़ – ए – लखनऊ
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर जायसवाल एकता मंच समिति के पदाधिकारियों ने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी से मुलाकात कर उन्हें होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। समिति की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष एवं मंडल कोषाध्यक्ष (उत्तर मंडल-4) शीलू जायसवाल, उपाध्यक्ष एवं नगर कार्यसमिति सदस्य रवि प्रकाश जायसवाल, वैभव जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की और कार्यक्रम में सहभागिता का विश्वास दिलाया।

