आठ वर्षीय बच्ची की हत्या आटे के ड्रम में छिपाई लाश

ताजगंज में 8 साल की बच्ची की हत्या कर शव को आटे के ड्रम में छिपा दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई किरायेदार आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

आगरा ; बालिका की हत्या का आरोप किरायेदार सुनील पर ही है। उसके कमरे में शव पड़ा मिला है। वह घटना के बाद से भाग गया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। परिजन ने बताया कि सुनील पर कभी शक नहीं था कि वो ऐसा कर देगा बच्ची के चाचा पवन ने बताया कि उनका घर तीन मंजिला है भूतल पर सात भाइयों का परिवार रहता है। दूसरी मंजिल पर जूता कारखाना है। घर में ही एक कमरे में सुनील अपनी मां के साथ रह रहा था। कोरोना में कर्ज होने पर उनका मकान बिक गया था। इस कारण वह किराए पर रहने लगा उसका बड़ा भाई दूसरे मकान में रहता है। सुनील की गलत आदतों की वजह से पत्नी छोड़ कर चली गई थी। मां कभी-कभी उसके पास आ जाती थीं  किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वो इतनी बड़ी घटना कर देगा उसके परिजन की पुलिस तलाश कर रही है।थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित सिद्धार्थ नगर में मंगलवार दोपहर को घर के बाहर से लापता हुई जूता कारखाना संचालक दिनेश की 8 वर्षीय बेटी प्रज्ञा की हत्या कर दी गई बुधवार आधी रात उसका शव किरायेदार सुनील के कमरे में आटे के ड्रम में मिला शव देखकर लोग आक्रोशित हो गए फतेहाबाद रोड पर आकर जाम लगा दिया इस दाैरान वाहनों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे और तोड़फोड़ की कोशिश की गई।

Tenant Turns Killer: 8-Year-Old Girl Found Dead Hidden Inside Flour Drum in Agra
दिनेश कुमार की 8 साल की बेटी प्रज्ञा कक्षा एक की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर 2 बजे वह घर में मौजूद थी। तभी कुछ बच्चे आए वह खेलने लगी। अचानक घर के बाहर से लापता हो गई परिजन को लगा रहा था कि वह ट्यूशन पढ़ने गई होगी प्रज्ञा 4:30 बजे तक जब लौटकर नहीं आई तो मां प्रीति को चिंता हुई उन्होंने आसपास तलाश किया बाद में टीचर से बात की उन्होंने प्रज्ञा के घर आने से इनकार कर दिया इस पर पुलिस को सूचना दी सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए इसमें दोपहर 2 बजे प्रज्ञा गली के बाहर एक दुकान पर चिप्स का पैकेट लेती दिखी बच्ची की तलाश के लिए एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय के नेतृत्व में 4 टीम बनाई गईं कई घरों की छत पर पुलिस गई परिजन ने पुलिस को बताया कि घर में पहली मंजिल पर किरायेदार सुनील रहता है। इस पर पुलिस ने उसके कमरे को खोला एक बोरे में आटे का ड्रम रखा हुआ था। पुलिस ने जैसे ही उसे खोला बच्च्ची का शव बरामद हो गया यह देखकर सभी के होश उड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *