बैंक के डिप्टी मैनेजर ने किया सुसाइड

एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर की पहले मंजिल पर बने कमरे में 32 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

लखनऊ ; सोमवार को एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया परिजन जब कमरे में पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में मिले पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से गोंडा के रहने वाले काजी अहमद जैद (35) कल्याणपुर गुडंबा में पत्नी तैयबा खातून एक बेटी के साथ रहकर इंदिरा नगर एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर नौकरी करते थे। भाई काजी अहमद अजीज ने बताया कि अहमद जैद ने सोमवार सुबह 8:00 से 9:00 के बीच अपने मकान के छत पर जाकर खुद को तमंचे से गोली मार ली है। आवाज सुनकर जब घर वाले ऊपर पहुंचे तो उन्हें मृत देखा पास में तमंचा पड़ा हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *