मस्जिद में गरजा बुलडोजर आसपास पूरे क्षेत्र में तैनात रही पुलिस

सीतापुर में 12 वर्ष पहले बनी मस्जिद को बुलडोजर चलाकर हटा दिया गया कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की इस दौरान आसपास पूरे क्षेत्र में पुलिस तैनात रही

सीतापुर ; सोमवार को सुबह प्रशासन ने 12 साल पहले बनाई गई मस्जिद को बुलडोजर चलवाकर हटवा दिया तहसीलदार कोर्ट में बेदखली के वाद में मस्जिद को हटाने का निर्णय हुआ था। इस पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की मामला लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के जोशी ताल चुंगी मुख्य मार्ग का है। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले मार्ग के बगल में सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद बनी थी। सैयद हजरत उमर फारूक मस्जिद गाटा संख्या 247 रकबा 0.2430 ग्राम नयागांव बेहटी पर बनी थी। इसका निर्माण लगभग 12 वर्ष पूर्व किया गया था। सोमवार सुबह भारी पुलिस बल की उपस्थिति में बुलडोजर चलाकर इसे हटाया गया। मस्जिद पर कारवाई से पहले नगर के सभी मुख्य मार्गों, स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया मस्जिद जाने वाले सभी मार्गों को पुलिस बल लगाकर रोक दिया गया। किसी को भी मस्जिद स्थल तक जाने नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *