गिरवां थाना क्षेत्र में मां के आरोप पर एक महीने बाद नाबालिग का शव कब्र से निकाला गया मां ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है, जिसकी जांच के लिए डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है।
बांदा ; गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बेटी का शव मां के आवेदन पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बाहर निकाला गया यह कदम मां द्वारा बेटी की दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद उठाया गया नाबालिग का शव अप्रैल की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला था।घटना के समय परिजनों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी थी और ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया था। एक महीने से अधिक समय बीतने के बाद मां ने शव के पोस्टमार्टम के लिए जिलाधिकारी को आवेदन दिया जिलाधिकारी के आदेश पर शव को बाहर निकाला गया, जिसका पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के समय वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

