गेहूं की थ्रेसरिंग मजदूरी कर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में गई जान, सूचना पर पहुंची क्षेत्रीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जांच में जुटी पुलिस ।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
हसनगंज (उन्नाव) – मजदूरी पर थ्रेसरिंग कराकर लौट रहे मजदूर को गांव के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा है। 
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार खेड़ा गांव निवासी सर्वेश रावत (40) पुत्र स्व. राम चरन मजदूरी कर परिवार पालता था। बीती देररात वह गांव के गेहूं की थ्रेसरिंग करवा कर पैदल लौट रहा था। तभी हसनगंज-मुंशीगंज मार्ग पर गांव के सामने बने पंचायत भवन के पास अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारता हुआ भाग निकला। लोगों की सूचना पर जब तक परिजन पहुंचे उसकी मौत हो गई। चाचा बलवीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। छोटे भाई बृजेश ने बताया कि वह 5 भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके 4 बेटियों में अंजलि, शिवानी, विनीता व सुनीता हैं। पति की मौत से पत्नी नन्नकी रो-रोकर बेहाल है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में सीसीटीवी खंगालने की बात कही है। लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे सोलर पैनल से संचालित हैं। जो रात में बंद हो जाते हैं।
