महिला आरक्षण के बहाने भाजपा भटकाने की कोशिश में ; सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार महिला आरक्षण के बहाने मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही सरकार की मंशा आरक्षण देने की नहीं है।

लखनऊ ; समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मुसाफिरखाना में भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा एक दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर जाते समय उन्होंने महिला आरक्षण, महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर सवाल उठाए उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा महिला आरक्षण लागू करने की नहीं दिखती क्षेत्र निर्धारण और सीटों का स्पष्ट ब्योरा सामने नहीं आया है। जनगणना पूरी नहीं होने का भी जिक्र किया उनका कहना रहा कि अन्य मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए इस विषय को उठाया जा रहा है। महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि स्थिति संतोषजनक नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि प्रदेश और देश की स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने संविधान के मूल सिद्धांतों की चर्चा करते हुए अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया उन्होंने कहा कि प्रतीकात्मक कदमों से सम्मान नहीं बढ़ता, अधिकार सुनिश्चित होने से सम्मान मिलता है।

उन्होंने आर्थिक मुद्दों पर भी बात रखी महंगाई और बेरोजगारी में बढ़ोतरी का जिक्र किया नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार बढ़ने का आरोप लगाया पत्रकारों पर कार्रवाई का भी उल्लेख किया नोएडा में श्रमिकों के विरोध का हवाला देते हुए कहा कि श्रमिकों की मांगों पर ध्यान देना जरूरी है। इस दौरान मुसाफिरखाना स्थित छाया पब्लिक स्कूल के सामने उनका स्वागत किया गया सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव समर्थकों के साथ मौजूद रहे अखिलेश यादव ने वाहन रोककर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत की स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का भरोसा दिया गया उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया और 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की कार्यक्रम के दौरान जयसिंह प्रताप यादव ने भादर ब्लॉक में अंबेडकर प्रतिमा हटाए जाने का मुद्दा भी उठाया। इस मौके पर कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *