बिल्हौर से तिलक समारोह से लौट रहे बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मासूम सहित तीन की मौत हो गई
कानपुर ; बिल्हौर के शिवराजपुर में दुबियाना अंडरपास के ऊपर हाईवे पर चार बाइक सवारों को अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई वहीं, एक की हालत गंभीर बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि ये लोग गुरुवार सुबह बिल्हौर से भांजे के तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे। बिठूर थाने के बाकरगंज गांव निवासी विनोद निषाद (45), रामनारायण (52) और पियूष निषाद (11) की मौके पर मौत हो गई, घायल दीक्षा को रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

