बुधवार को लगी आग के बाद से छह बच्चे लापता बृहस्पतिवार सुबह दो बच्चों की मौत की पुष्टि हुई आग ने 1200 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया था।
लखनऊ ; विकासनगर सेक्टर-12 रिंग रोड किनारे अवैध बस्ती में बुधवार शाम लगी भीषण आग में लापता हुए छह बच्चों में से आयुषी और स्वाती दो की मौत की पुष्टि हुई है। बच्चों की मौत की जानकारी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार शाम को देखते ही देखते आग ने 1200 झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया झोपड़ियों में रखे 100 के करीब गैस सिलिंडर भी फटे, आग से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई बस्ती में बनी झोपड़ियों से लोग जान बचाकर भागने लगे, 22 दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाने का काम किया जो रात 10 बजे तक चलता रहा। कुछ बच्चे भी लापता हुए पुलिस व प्रशासन बस्ती में सर्च ऑपरेशन चला रहा है।
लोगों का आरोप है कि समय पर पुलिस व दमकल नहीं पहुंची और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया नाराज लोगों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोक और धक्का-मुक्की भी हुई, विकासनगर सेक्टर-12 स्थित मिनी स्टेडियम से कुछ दूरी पर तीन बीघा खाली जमीन पर वर्षों से लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। रोज की तरह बुधवार सब कुछ सामान्य था। शाम करीब पांच बजे अचानक एक मस्जिद नुमा झोपड़ी में आग लग आग देखते ही वहां मौजूद लोगों ने उसको बुझाने की कोशिश की पर नाकाम रहे, मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि सूचना के एक घंटे के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची देरी की वजह से आग विकराल रूप ले चुकी थी। एक के बाद एक झोपड़ियां धूं-धूं करके जलने लगीं,बस्ती में लगी आग देख पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाकर चीखते-चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई आसपास की दुकानें बंद कर दी गई ट्रैफिक भी रुक गया, मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने आग का भयानक रूप देखा अधिकारियों को इस बारे में खबर दी देखते ही देखते पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी और 22 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।


