करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास शक्ति प्रदर्शन बंगाल जीत का जिक्र ; योगी आदित्यनाथ

आज मुख्यमंत्री की देवबंद जनसभा और सांसद चंद्रशेखर आजाद के आंदोलन के चलते राजनीतिक माहौल गर्म है। प्रशासन अलर्ट पर है और कई मार्गों पर यातायात व्यवस्था भी बदली गई

 लखनऊ ; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सहारनपुर पहुंचे, जहां उन्होंने 2,131 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए और जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखा देवबंद के जडौदा जट्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन से पहले ही भारी भीड़ जुट गई भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण पार्टी के झंडों को लहराते हुए कार्यक्रम स्थल पर टोलियों के रूप में नारेबाजी करते हुए पहुंच रहे हैं। मंच पर जिले के भाजपा नेता प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। उधर जनसभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2,131 करोड़ रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया इन परियोजनाओं में सड़क, आधारभूत ढांचा, पेयजल, शिक्षा और अन्य जनहित से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य प्रदेश के हर जिले में तेज़ी से विकास कार्य कराना और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

 

लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे और विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। एक ओर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रशासन के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ आंदोलन की घोषणा ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। राजनीतिक जानकार भी इसे विकास और जनहित के मुद्दों के बीच सीधे टकराव के रूप में देख रहे हैं। पूरे जिले की नजरें अब गुरुवार की घटनाओं पर टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *