सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बयान दिया इसमें उन्होंने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए तंज कसे हैं।
लखनऊ ; समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बयान दिया उन्होंने तंज भरे लहजे में एक्स पर बयान दिया कि आखिरी 9 महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे जब 9 साल में ये सरकार कुछ न कर सकी।उन्होंने एक्स पर दिए गए बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार पर जनता के विचार और सवाल: – उप्र में मंत्रिमंडल में केवल 6 रिक्तियाँ हैं, इससे ज़्यादा तो दूसरे दल से पाला बदल कर आए लोग हैं, क्या उन सभी को मंत्री पद से नवाज़ा जाएगा?-
क्या उनमें से सबसे कमज़ोर को चुना जाएगा जिससे कि उसकी कमज़ोरी कुछ कम हो जाए?
एक समाज के कई विधायकों में से किसी एक को चुना जाएगा तो चुनने का आधार क्या होगा?
अगर ऐसा हुआ तो बाक़ी दल-बदलुओं का क्या होगा?
उनकी उपेक्षा व अपमान को क्या कुछ ले-देकर शांत करा जाएगा?
या उन्हें भी ये अहसास करा दिया जाएगा कि भाजपा किसी की सगी नहीं है?
बाक़ी छूटे हुए लोग क्या अपने को ठगा सा महसूस नहीं करेंगे?
वो अपने चुनाव क्षेत्र में मुँह दिखाने लायक बचेंगे क्या?
इसके अतिरिक्त प्रश्न ये भी है कि उनके अपने दल के जो लोग मंत्री बनने के इंतज़ार में सूखकर काँटा हो गये हैं, उन बेचारों का क्या होगा?
जिन वर्तमान मंत्रियों के विभाग कम किये जाएंगे तो क्या इससे जनता के बीच ये संदेश नहीं जाएगा कि वो नाकाम रहे, इसलिए उनसे मंत्रालय छीन लिया गया है?
ऐसे मंत्री तो बिना लड़े ही क्या अपना चुनाव हार नहीं जाएंगे?
साथी दलों को प्रतीक्षा के स्थान पर और कुछ मिलेगा या फिर उनको ये कहकर उपेक्षित कर दिया जाएगा…


