थलापति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज उन्होंने शपथ लिया इस दौरान उनके बीवी और बच्चे मौजूद नहीं थे।
नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय अब तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए 10 मई को अभिनेता से राजनेता बने विजय ने शपथ ग्रहण किया इस खास मौके पर थलापति विजय की रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन और उनके माता-पिता तो मौजूद रहीं, लेकिन अभिनेता की पत्नी संगीता और उनके दोनों बच्चे समारोह से गायब रहे। शपथ ग्रहण समारोह में थलापति विजय का परिवार मौजूद नहीं रहा उनकी पत्नी और बच्चों की कमी फैंस को खली सोशल मीडिया पर फैंस उनकी बीवी और बच्चों के शामिल न होने पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “इतने अहम मौके पर उनकी पत्नी और बच्चों की गैर-मौजूदगी देखकर कई लोग दुखी महसूस कर रहे हैं।” एक कमेंट में लिखा था, “आज मुझे बस एक ही चीज की कमी खल- विजय की पत्नी संगीता, विजय के बेटे जेसन संजय और विजय की बेटी साशा इस ऐतिहासिक मौके पर उनका साथ होना बहुत शानदार होता।”


