लखनऊ में पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज

अवैध चैंबरों पर सुबह-सुबह बुलडोजर चला इस दौरान वकीलों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बहस भी हुई इस दौरान हंगामा कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

लखनऊ ; वकीलों के अवैध चैंबरों पर रविवार को बुलडोजर चला हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की टीमों ने सुबह से ही इन्हें तोड़ना शुरू कर दिया इस दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की पुलिस-प्रशासन से उनकी बहस भी हुई इस दौरान हंगामा कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया वहीं दूसरी तरफ एक वकील ने खुद को चैंबर में बंद कर लिया उसने कहा कि हमे कोई नोटिस नहीं मिली है। उसने चैंबर के अंदर फांसी लगाने की कोशिश की।

Bulldozers Raze Illegal Chambers in Lucknow Lawyers Raise Slogans Against Police and Administration
जिन्हें गिराने के लिए निशान भी नहीं लगाए गए थे। 72 चैंबर्स की पहचान की गई थी उन्हें गिराने का आदेश हाईकोर्ट ने दिया था। लेकिन, उन्होंने उन खास चैंबर्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की इसके बजाय, आम लोगों के चैंबर्स हटा दिए। हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य भवन व कचहरी के आसपास बने वकीलों के 240 अवैध चैंबर तोड़ने के लिए कहा था। इसके बाद नगर निगम ने नोटिस चस्पा किए थे। वकीलों को खुद अवैध चैंबर हटाने के लिए वक्त भी दिया था। इसकी मियाद पूरी होने के बावजूद इन चैंबरों को नहीं हटाया गया इस पर बुलडोजर चलाया गया वकीलों के हंगामे के आसार के मद्देनजर पीएसी बल भी तैनात की गई है।

Bulldozers Raze Illegal Chambers in Lucknow Lawyers Raise Slogans Against Police and Administration
इससे पहले नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मुख्य रूप से स्वास्थ्य भवन चौराहे से चकबस्त चौराहे की सड़क पर, सदर तहसील व निबंधन कार्यालय, रेजिडेंसी से सीएमओ, स्वास्थ्य भवन से जिला सत्र न्यायालय की ओर सड़क पर अवैध चैंबर बनाए गए हैं। इन पर कार्रवाई होगी हालांकि, इससे पहले ही कुछ वकीलों ने कब्जा छोड़ दिया है। जिन लोगों ने सड़क, फुटपाथ, नाले-नालियों पर कब्जा कर चैंबर व फोटो कॉपी की दुकानें बनाई हैं, उनमें अधिकतर प्रभावी लोग हैं। गत वर्ष अक्तूबर में भी नगर निगम व पुलिस ने यहां 20 अवैध चैंबर तोड़े थे, लेकिन बाद में इन्हें फिर बना लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *