कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शिरकत की हुमा कुरैशी ने भी हाल ही में कान में अपना जलवा बिखेरा वहीं आज हुमा का एक और दमदार लुक कान 2026 से सामने आया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में शिरकत की आज उन्होंने सोशल मीडिया पर कान से अपना एक और दमदार लुक शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। हुमा के फैंस उनकी इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आज हुमा कुरैशी का कान फिल्म फेस्टिवल से एक नया लुक सामने आया है। इस नए लुक में हुमा एक शानदार काले गाउन में बेहद ही खूबसूरती से पोज देती नजर आ रही हैं।
रेड कार्पेट पर जाने से पहले हुमा का यह बेबाक और ग्लैमरस अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। ब्लैक गाउन के साथ हुमा ने अपने इस लुक को स्टेटमेंट डायमंड ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया है। कान से अपनी इन शानदार तस्वीरों को हुमा ने इंस्टग्राम पर शेयर किया है। इस लुक के साथ हुमा ने कैप्शन में लिखा, ‘अगर आप कान में मिलें, तो मुझे पकड़ लीजिएगा।’




