लखनऊ स्टेशन पर छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस की बोगी में बक्से में शव के टुकड़े मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ जिस किशोरी के शव के टुकड़े मिले वो कुशीनगर के सेवरही की रहने वाली थी। पिता ने ही बेटी के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। सिर तालाब में फेंका था।

लखनऊ ; किशोरी की हत्या के बाद शव के छह टुकड़े कर उसे छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में रखने के मामले में जीआरपी को अहम सफलता मिली है। फुटेज में मिले संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया छानबीन में सामने आया है कि पिता ने ही बेटी की हत्या कर शव के छह टुकड़े किए थे। वह एक युवक से फोन पर बात करती थी। पिता के मना करने पर बेटी ने उसकी बात नहीं मानी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया जीआरपी ने कुशीनगर के सेवरही निवासी बिग्गन अंसारी को हिरासत में लिया पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बिग्गन ने अपनी 16 वर्षीय बेटी शब्बा की हत्या की थी। शब्बा दूसरे समुदाय के एक युवक से फोन पर बात करती थी। बिग्गन ने बेटी को युवक से दूर रहने के लिए कहा था। कई बार चेतावनी देने के बाद भी शब्बा युवक के संपर्क में बनी रही इस बात से बिग्गन बहुत नाराज था और बेटी से नफरत करने लगा था। उसे लगता था कि उसकी बेइज्जती हो रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया था। उसे डर था कि शब्बा भी उसी रास्ते पर चली जाएगी।
आरोपी ने साजिश के तहत पांच दिन पहले पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया घर पर शब्बा और बूढ़ी मां रह गईं 16 मई को बिग्गन ने पडरौना के खिरकिया निवासी बहन नूरजहां, बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया और शब्बा की हत्या की साजिश में शामिल किया देर शाम घर में ही शब्बा की हत्या की और बहन-बहनोई की मदद से उसने धारदार हथियार से शव के टुकड़े कर दिए सिर गांव के तालाब में फेंक दिया शव के बाकी हिस्से को पुराने कपड़े और प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में रखा फिर तीनों ई रिक्शे से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे वहां छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 में बक्से को रख दिया शव रखने के बाद तीनों साथ लगे एसी कोच से बाहर निकले इस दौरान सभी उसमें लगे कैमरे में कैद हो गए इसी फुटेज की मदद से आरपीएफ आरोपी तक पहुंची सख्ती से पूछताछ के बाद बिग्गन ने जुर्म कबूल कर लिया उसकी निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तालाब से कटा सिर और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए आरोपी ने साजिश के तहत शब्बा की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काटकर अलग कर दिया बताया जा रहा कि आरोपी ने सिर को ठिकाने लगा दिया इसके बाद बक्से और पॉलिथीन में हाथ-पैर और धड़ को पैक किया था। तालाब से सिर मिल गया
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की फुटेज मिल गई इसके बाद आसपास के लोगों से आरोपी की फुटेज दिखाई गई स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की पहचान हुई, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया जीआरपी बृहस्पतिवार को मामले का राजफाश करेगी रविवार को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर बोगी में बक्शे के भीतर युवती के शव के पांच टुकड़े मिले थे। सिर गायब था। ट्रेन 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर रविवार सुबह पहुंची तो मामले की जानकारी हुई थी।