आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पूर्वी और दक्षिणी यूपी में भीषण गर्मी बनी रह सकती है।
लखनऊ ; उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया बांदा जिला लगातार चौथे दिन देश का सबसे गर्म शहर रहा यहां बुधवार को तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग दिनभर परेशान रहे दोपहर में सड़कें लगभग खाली नजर आईं बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। प्रयागराज में 46.4 डिग्री, हमीरपुर में 46.2 डिग्री और झांसी में 45.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया आगरा में भी पारा 45.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश के 23 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 13 अन्य जिलों में भीषण गर्मी को लेकर चेतावनी दी गई आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक पूर्वी और दक्षिणी यूपी में भीषण गर्मी बनी रह सकती है। कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में जरूरी होने पर ही घर से निकलने, सिर ढककर चलने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है।



