गैंगरेप का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई पीड़िता की मां की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी है।
प्रतापगढ़ ; उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर आम के बाग में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ तीन किशोरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया आरोपियों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है। रात में गैंगरेप का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई पीड़िता की मां की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजने की तैयारी है। उदयपुर थाना के एक गांव निवासी तीन बालक पड़ोस की बच्ची को आम तोड़ने का लालच देकर घर से करीब तीन सौ मीटर दूर एक बाग में ले गए। आरोपी बाग के समीप एक अर्ध निर्मित शौचालय में मासूम बच्ची को ले गए उसके साथ बारी -बारी से तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म किया वारदात के बाद तीनों आरोपी अपने घर भाग गए किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची पीड़िता के माता-पिता शनिवार रात बाजार से घर लौटे तो उसकी हालत खराब देखकर पूछताछ की इस पर बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई घटना की जानकारी मिलते ही लोगों के होश उड़ गए पीड़िता एक स्थानीय स्कूल में केजी की छात्रा है।
जानकारी पर पिता उलाहना देने आरोपियों के घर पहुंचे तो वहां कहासुनी हो गई और उनको धमकी देकर भगा दिया गया इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया। देर रात गैंगरेप पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई पुलिस ने रविवार को पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजवाया फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर छानबीन के लिए गांव पहुंची उदयपुर थाना प्रभारी ट्रेनी आईपीएस आफताब आलम ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार नाबालिग तीनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।


