आबकारी विभाग के आला अधिकारियों के गलत रवैए के कारण,व पुलिस प्रशासन के अफसरों द्वारा आम जनमानस की जो फरियादियों की फरियादों को अनदेखा किये जाने कार्य किया जा रहा यदि समय रहते त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो हसनगंज तहसील में विशाल महाआन्दोलन की दी चेतावनी – जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र चौधरी।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
हसनगंज ( उन्नाव ) आजाद समाज पार्टी कांशीराम के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र चौधरी की अगुवाई में कुंवर राम भरोसे डिग्री कालेज से पैदल चलकर हसनगंज उपजिलाधिकारी को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।


बीते मंगलवार को आ०स०पा० (कां) के कार्यकर्ताओं ने कुंवर राम भरोसे विद्यालय के पास से हसनगंज तहसील तक तख्तियां लेकर संविधान एवं बहुजन महापुरुषों के संघर्षों को याद करते हुए बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के जयकारों के साथ अबकी बार आ०स०पा सरकार के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महिलाओं की सुरक्षा, बिजली संकट और गरीबों की जनसमस्याओं को उठाया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। और थानों में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। साथ ही न्योतनी नगर पंचायत कस्बा में शराब ठेका हटाने, बिजली विभाग की समस्याओं के समाधान तथा तहसील एवं थानों में गरीबों की अनदेखी बंद करने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने सेमरामऊ गांव की एक पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के विरोध में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। बाद में मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रज्ञा पांडे को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। जिला अध्यक्ष यतीन्द्र चैधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार में आम जनता परेशान है और गरीबों को न्याय पाने के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में राम किशन रावत, मोनू रावत, अरुण गौतम, अरविंद राजवंशी, विनोद गौतम, ज्ञानेंद्र गौतम, आकाश रावत, शसवेंद्र गौतम, सुनील गौतम, सुनील रावत, सोनी गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

