ईद की नमाज के बाद युवक की हत्या

कोसीकलां के नगला मेव गांव में ईद की नमाज के बाद बच्चों के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें लाठी-डंडों से हमला कर युवक की हत्या कर दी गई घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर मामले की जांच की जा रही है।

मथुरा ; कोसीकलां के गांव नगला मेव में ईद की नमाज अदा करके लौट रहे बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उपचार के दौरान युवक की मौत हो जाने से गांव में तनाव फैल गया सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और हालात को नियंत्रित किया एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव निवासी आसू और उसका भाई नबाब के बच्चे गांव में नमाज अदा करके वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में इदरीश के बच्चों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई बच्चों के बीच शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया दोनों पक्षों के बच्चों ने घर पहुंचकर अपने-अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी बच्चों के विवाद की सूचना मिलते ही दोनों पक्षों के लोग एकत्र होने लगे।देखते ही देखते करीब 10 से 15 लोग आमने-सामने आ गए पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई और उसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया आरोप है

 

कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया अचानक हुए झगड़े से गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई मारपीट के दौरान नबाब के सिर में लाठी लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा परिजन और ग्रामीण तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिला अस्पताल में उपचार के दौरान नबाब ने दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा विवाद के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *