गन्ने के खेत में खाद डालते समय युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया

लखीमपुर खीरी जिले में जंगल से सटे मेहंदी गांव निवासी युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

लखीमपुर खीरी ; वन रेंज गोला के मेहंदी गांव में रविवार को जंगल किनारे गन्ने के खेत में खाद डालते समय युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया खेत के बाहर खड़े युवक के पिता ने शोर मचाया तो तेंदुए ने उसे छोड़ा और जंगल की ओर भाग गया तेंदुए के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल उसे जिला अस्पताल में भर्ती  कराया गया सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने इलाके में कॉम्बिंग शुरू कर दी है। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव निवासी सिराज खां (25 वर्ष) रविवार सुबह अपने पिता जाकिर खां के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत गए थे। सिराज खाद डाल रहे थे। जबकि पिता खेत के बाहर खड़े थे। जाकिर ने बताया कि खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक सिराज पर हमला कर दिया बेटे की चीख सुनकर पिता शोर मचाते हुए दौड़े आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को आवाज दी सभी ने मिलकर शोर मचाया तो तेंदुआ युवक को छोड़ कर भाग गया परिजन घायल सिराज को लेकर सीएचसी फूलबेहड़ पहुचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वहीं ग्रामीणों ने बाघ का हमला बताया है। रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि तेंदुए के हमले में युवक घायल हुआ है। टीम निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *