कुल आए 321 मामलों में से राजस्व विभाग के 165, पुलिस विभाग के 55, विकास खंड से जुड़े 51 तथा अन्य विभागों के 50 मामले शामिल रहे। समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े रहे।
आवाज़ –ए– लखनऊ ~ संवाददाता – महेन्द्र कुमार
उन्नाव – हसनगंज में शनिवार को ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन एडीएम न्यायिक अमिताभयादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान दूर-दराज से आए पीड़ित ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और न्याय की गुहार लगाई।

समाधान दिवस में कुल 321 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से राजस्व विभाग के 16 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और राजस्व से जुड़े रहे। कुल आए 321 मामलों में से राजस्व विभाग के 165, पुलिस विभाग के 55, विकास खंड से जुड़े 51 तथा अन्य विभागों के 50 मामले शामिल रहे। एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पीड़ित को न्याय मिलना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ये अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रज्ञा पांडेय, तहसीलदार अविनाश चौधरी, हसनगंज सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन श्रीवास्तव सहित अधिकारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

