दुल्हन भागी तो निकाह में बैठा दी छोटी बहन

दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई जब दूल्हा बरात लेकर पहुंचा तो परिवार ने दुल्हन की जगह उसकी छोटी बहन को बैठा दिया उसका भेद खुला तो दूल्हा हैरान रह गया।

बरेली ; बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक बरातघर में शनिवार को शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ शादी से पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई इसकी जानकारी जब दूल्हे पक्ष को हुई तो बवाल हो गया शादी समारोह में मारपीट और फायरिंग भी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शाहजहांपुर बरेली मार्ग पर स्थित बरातघर में शनिवार को शादी होनी थी। दूल्हा बरात लेकर तय समय पर वहां पहुंच गया दुल्हन के परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद थे। निकाह का वक्त आया तो दूल्हा और उसके परिवार वाले दुल्हन का इंतजार कर रहे थे। पता चला कि दुल्हन शुक्रवार रात को ही शादी के जेवर लेकर अपने आशिक के साथ फरार हो चुकी थी। परिवार ने दुल्हन की छोटी बेटी को शादी के लिए राजी किया। उन्होंने उसे दूल्हे के सामने बैठा दिया दूल्हे ने दूसरी युवती से शादी करने का विरोध किया इसी बीच दुल्हन की छोटी बहन का आशिक भी बरातघर पहुंच गया

उसने शादी का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई दुल्हन शादी से एक रात पहले अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी। वह अपने साथ शादी के जेवर भी ले गई थी। दुल्हन के परिवार ने स्थिति संभालने के लिए उसकी छोटी बहन को शादी के लिए तैयार किया दूल्हे ने इसका कड़ा विरोध किया इसी दौरान छोटी बहन का प्रेमी भी मौके पर पहुंच गया और उसने शादी का विरोध किया छोटी बहन के प्रेमी के आने के बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई यह कहासुनी मारपीट में बदल गई मारपीट बरातघर के बाहर तक पहुंच गई बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के कारण सड़क पर यातायात भी काफी देर तक बाधित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *