15 जुलाई तक चलेगा चेकिंग अभियानआरटीओ, प्रशासन अरुण कुमार ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा

लखनऊ; स्कूली वाहनों की फिटनेस से लेकर अग्निशमन व अन्य उपकरणों की मरम्मत कराने के लिए सात जुलाई तक का वक्त है। आरटीओ की ओर से स्कूल प्रशासन को फिटनेस आदि से संबंधित कार्य जल्द से जल्द पूरे करने को कहा गया है। सात से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा लखनऊ के आरटीओ, प्रशासन अरुण कुमार ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्कूली वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान चलेगा इस दौरान फिटनेस और परमिट की वैधता समाप्त हो चुके वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई होगी मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के तहत यह कार्रवाई की जाएगी इसका उद्देश्य शत-प्रतिशत स्कूली वाहनों को वैध फिटनेस व परमिट दुरुस्त कराना है।
लखनऊ संभाग के लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर जिलों में यह अभियान चलेगा आरटीओ ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि जिनकी फिटनेस और परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी है, वे तत्काल नवीनीकरण करा लें ऐसा न करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

