राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर रविवार रात उस वक्त दहशत फैल गई, एक मकान के पास मगरमच्छ देखा गया सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे पकड़ा और घाघरी नदी में छोड़ दिया।
लखीमपुर खीरी ; धौरहरा कस्बे में राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर रविवार रात आबादी के निकट मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। वन विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और उसके प्राकृतिक आवास घाघरा नदी में छोड़ दिया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर स्थित एक मकान के पास देर रात मगरमच्छ दिखाई दिया। आबादी के बीच मगरमच्छ होने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई लोगों ने तत्काल वन विभाग और पुलिस को सूचना दी।सूचना पर क्षेत्रीय वनाधिकारी अशोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे वाहन से ले जाकर घाघरा नदी में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। रेस्क्यू के दौरान एक ग्रामीण घायल हो गया।


