मायके जाने की जिद पर पत्नी का पति से विवाद, दांतों से पत्नी की नाक काट दी।

लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मायके जाने की जिद पर पत्नी का पति से विवाद हो गया इस दौरान पति ने दांतों से पत्नी की नाक काट दी इससे गुस्साई सास ने दामाद की बहन की नाक काटकर घायल कर दिया दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।

लखीमपुर खीरी ; ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव ढखेरवा में मायके जाने की बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई कर दांतों से उसकी नाक काट दी, जिससे पत्नी लहूलुहान हो गई सूचना पर पहुंची विवाहिता की मां ने दामाद की बहन की नाक काटकर घायल कर दिया गांव ढखेरवा निवासी श्रवण कुमार कश्यप की पत्नी प्रीती कश्यप के अनुसार, वह अपनी चचेरी बहन की रविवार को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए मायके जाना चाहती थीं। इसी बात पर पति से विवाद हो गया आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने उसकी पिटाई की और दांतों से उसकी नाक काटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर प्रीती के पिता बनवारी, मां श्रीदेवी और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई इस दौरान प्रीती की मां श्रीदेवी ने दामाद की बहन मोनी कश्यप की भी दांतों से नाक काट दी, जिससे वह भी घायल हो गई घटना के बाद दोनों घायलों का उपचार कराया गया सीओ निघासन शिवम कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *