‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने को कहा। इस अवसर पर डीजी रेलवे प्रकाश डी., डीजी आर्थिक अपराध शाखा जय नारायण सिंह, एडीजी यातायात सतीश गणेश समेत पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
लखनऊ ; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर प्रदेश में रविवार को 35 करोड़ पौधारोपण अभियान के तहत प्रदेश पुलिस ने भी 10 लाख पौधरोपण कर कीर्तिमान स्थापित किया। डीजीपी राजीव कृष्ण, एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने गोमतीनगर विस्तार स्थित पुलिस मुख्यालय परिसर में पौधरोपण किया यह कार्यक्रम ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की थीम पर आयोजित ‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ का हिस्सा था।
इस अवसर पर डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहभागिता का आह्वान किया। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने को कहा। इस अवसर पर डीजी रेलवे प्रकाश डी., डीजी आर्थिक अपराध शाखा जय नारायण सिंह, एडीजी यातायात सतीश गणेश समेत पुलिस मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


