कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का सोमवार को भव्य लोकार्पण सेना के हेलीकॉप्टर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एक्सप्रेसवे लोकार्पण स्थल चारों नेताओं के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया जाएगा।

लखनऊ ; कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण समारोह के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सेना के हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंच गए हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद चारों नेताओं का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया लोकार्पण से पहले सभी अतिथियों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया इस दौरान उन्हें लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की निर्माण प्रक्रिया, परियोजना की प्रमुख विशेषताओं और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई इसके बाद सभी अतिथि मुख्य मंच पर पहुंचे कुछ ही देर में 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित किया जाएगा समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद हैं लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के चालू होने से जिले के लोगों को भी सबसे ज्यादा फायदा पहुंचेगा यह एक्सप्रेसवे दो हाईवे को जोड़ रहा है।

इसी कारण जिलेवासी इस एक्सप्रेसवे के जरिए एक तरफ लालगंज रायबरेली पहुंच सकेंगे वहीं, दूसरी ओर कानपुर-लखनऊ हाईवे पर भी आ जा सकेंगे एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते समय टोल चुकाने के लिए गाड़ी की रफ्तार कम नहीं करनी होगी और न ही कोई बैरियर होगा टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले लगे हाई डेफिनेशन कैमरे गाड़ी की नंबर प्लेट और फास्टैग को रफ्तार में ही स्कैन कर लेंगे वहीं, इस एक्सप्रेसवे की एक ओर की दूरी तय करने में आपकी कार में 210 रुपये की सीएनजी खर्च होगी इसके अलावा डीजल व पेट्रोल की छोटी कार में क्रमश: 230 व 250 रुपये का खर्च आएगा एक ओर के टोल टैक्स के रूप में अपनी जेब से 275 रुपये चुकाने होंगे इससे कुल यात्रा में आपको 485 रुपये व्यय करने होंगे वहीं, पुराना हाईवे (एनएच-27) में आपको एक तरफ का मात्र 95 रुपये का टोल देना होगा इस रास्ते आपकी यात्रा 305 रुपये में पूरी हो जाएगी इस तरह डीजल कार में 505 व पेट्रोल कार में 525 रुपये का खर्च आएगा समय भी मात्र आधा घंटा ज्यादा लगेगा।