लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की आय से अधिक संपत्ति के मामले में लखनऊ हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई होनी है।
लखनऊ ; लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच सोमवार को सुनवाई करेगी कोर्ट ने पहले 12 मई 2026 को मामले में सीबीआई, ईडी समेत 10 केंद्रीय एजेंसियों को प्रारंभिक जांच रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। यह मामला कोर्ट निगरानी (मॉनिटरिंग) में चल रही जांच से जुड़ा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की अतिरिक्त सूची के अनुसार, क्रिमिनल रिट पिटीशन पर सोमवार, 20 जुलाई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्रा की खंडपीठ करेगी। यह याचिका यूपी भाजपा का सदस्य होने का दावा करने वाले एस. विग्नेश शिशिर ने व्यक्तिगत रूप से दाखिल की है।


