नशे में धुत युवक ने पांच वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार

मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

सीतापुर ; नैमिषारण्य क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत युवक पर लगभग 5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोप लगा है। घटना मंगलवार मध्यरात्रि की है। सूचना पर सीओ बृजेश कुमार और थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *