पानी घुटनों के ऊपर तक भरा, जिसमें जहरीले कीड़े व सांप होने से लोग भयभीत क्षेत्रीय जनता घरों में कैद किससे करें पुकार, खंम्भो तो लगे है मगर रोड़ लाइट रात में नहीं जलती
आवाज़ – ए – लखनऊ ( राम किशन ) लखनऊ : पश्चिम विधान सभा विधायक अरमान खान द्वारा माधौपुर द्वितीय का विकास, माधौपुर द्वितीय वार्ड अंतर्गत लालाबाग,भमरौली रोड़ निकट कबिता नर्सरी उन्नति विहार मे न सीवर न सडके बनी लोगों के अरमान धरे ही रह गए
नगर निगम जोन 6 की सफाई पर भी उठते सवाल पानी की कोई निकासी न होने से आने जाने वाली मेन रोड पर पानी घुटनों के ऊपर तक भरा, जिसमें जहरीले कीड़े व सांप होने से लोग भयभीत क्षेत्रीय जनता घरों में कैद किससे करें पुकार, खंम्भो तो लगे है मगर रोड़ लाइट रात में नहीं जलती
मोहल्ले के लोग बड़ी दिक्कत व परेशानी उठाकर अपने घरों में जा पाते सभी समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय पार्षद से कई बार कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं, वही पुलिसिया गस्त पर भी लोगों ने सवाल उठाये रोड़ पर देशी शराब ठेका है जिसकी वजह से लोग सड़क पर जमावड़ा लगाए रखते है देर रात का तक शराब का सेवन हुआ करता है मोहल्ले के लोगों को आने जाने में बड़ी दिक्कत होती हैं खासकर महिलाओं और बेटियों को जनता बेहाल है कौन सुने पुकार क्षेत्रीय लोगों में सभी समस्याओं को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला,


