मायावती ने 2027 के चुनावी समर को लेकर की बैठक

यूपी चुनाव को लेकर मायावती ने राजधानी में अहम बैठक की इसमें सभी जिलों के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।

लखनऊ ; बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक की बैठक में प्रदेश के सभी राज्य स्तरीय पदाधिकारी और सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल हुए इसमें दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे युकेश भी उपस्थित रहे बैठक में मायावती ने पिछली बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों को दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली उन्होंने संगठन की तैयारियों और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की भी समीक्षा की बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा की गई माना जा रहा है कि मायावती ने पदाधिकारियों से चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और क्षेत्रवार स्थिति की जानकारी भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *