केएमपी एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए
आगरा ; फरीदाबाद में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पलवल में भर्ती कराया गया है। विजय चांदा की मौत ने उनके बड़े भाई गजराज सिंह को भीतर तक तोड़ दिया है। रोते-रोते हाथों से सिर पीटने लगते हैं और कहते हैं, ‘मेरा प्यारा भाई मुझे छोड़कर चला गया मैं उसे सीने से लगाकर रखता था। मेरा भाई मुझे छोड़कर चला गया।’ इतना कहते-कहते गजराज फिर फफक पड़े पास खड़े विजय के नाती यश को उन्होंने अपने सीने से लगा लिया शायद भाई की कमी और यश के सिर से उठे बाबा के साये का दर्द उस पल एक साथ उमड़ आया था।



