प्रयागराज विकास प्राधिकरण और तहसील प्रशासन की टीम ने मंगलवार शाम को मुख्य आरोपी नौशाद के तीन मंजिला व्यावसायिक प्रतिष्ठान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया नौशाद मनौरी रेलवे ओवर ब्रिज की सर्विस रोड पर इसी भवन में परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर रहता था।
प्रयागराज ; मनौरी पटाखा फैक्टरी हादसे के मुख्य आरोपी नौशाद अली और उसके बेटे आदिल ने बारूद से करोड़ों की सल्तनत तो खड़ी कर ली, लेकिन पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद इस सल्तनत को प्रशासन के बुलडोजर ने जमींदोज कर दिया गया। प्रशासन ने सोमवार देर रात तक अवैध पटाखा गोदाम से सामान हटवाया और गोदाम को नष्ट कराया। मंगलवार को भी कार्रवाई जारी रही प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की टीम ने आरोपी नौशाद के आलीशान मकान पर भी बुलडोजर चलाया। कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे कार्रवाई देर रात तक चलती रही प्रशासनिक कार्रवाई के बीच नौशाद, उसके बेटे आदिल और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से तीन करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, संपत्तियों के वास्तविक मूल्य और स्वामित्व के बारे में कोई ठोस जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी अब प्रशासन संपत्ति के स्रोत और पटाखा कारोबार से अर्जित धन की भी पड़ताल कर रहा है। मनौरी बाजार में परिवार के पांच पटाखा गोदाम होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा मनौरी रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के नीचे एक आलीशान मकान भी बनाया गया था। परिवार के पास डीजे की कई गाड़ियों के साथ लग्जरी वाहन होने की बात भी सामने आई है।





